बिलासपुर
ग्राम सेंदरी में तीन बहनों की अरपा नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई लेकिन गांव वालों ने नदी में अवैध उत्खनन के कारण हादसे का आरोप लगाकर चक्का जाम कर दिया है। जिसके कारण बिलासपुर – अंबिकापुर हाईवे में दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लोगों को समझाइश दे रहे हैं।
कोनी थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि सोमवार की सुबह सेंदरी में रहने वाली पूजा पटेल, रितु पटेल और धनेश्वरी पटेल नदी में नहाने के लिए गई थी। इस दौरान धनेश्वरी नदी के बहाव में डूबने लगी। इसे देख रितु और पूजा ने उसे बचाने का प्रयास किया। नदी में बहाव तेज होने के कारण रितु और पूजा भी पानी में बह गए। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी, साथ ही तीनों बहनों की खोज शुरू की गई। गांव वालों ने तीनों बहनों के शव को पानी से निकाल लिया है। घटना की सूचना पर कोनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। इधर गांव वाले अवैध उत्खनन के कारण हादसा होने की आरोप लगाकर बिलासपुर अंबिकापुर हाईवे में चक्का जाम कर दिया है। चक्का जाम की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी गांव वालों को समझाइश दे रहे हैं।

More Stories
कातिलाना इश्क: राजनांदगांव में प्रेमिका ने पूर्व प्रेमी संग मिलकर युवक की हत्या, दोनों को उम्रकैद
श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन
डबल इंजन की रफ्तार, योजनाओं की बौछार- किसान, आदिवासी, महिला और युवा बने केंद्र में