सीधी
ग्राम पंचायत लकोड़ा में कलेक्टर साकेत मालवीय ग्राम सभा में सम्मिलित होते हुए पात्र हितग्राहियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र का वितरण किया। साथ ही ऐसे हितग्राही जिनके बैंक खाते आधार से लिंक और डीबीटी इनेबल नहीं है उसकी जानकारी लेते हुए उक्त कार्यवाही बैंक से शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग आर सी त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शैलेश कुमार पाण्डेय, ईई पीएचई संजय पाण्डेय, सीडीपीओ डॉ शेष नारायण मिश्र उपस्थित रहे।

More Stories
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
बैगा बस्ती में जर्जर स्कूल और अवैध शराब भट्टियों पर आप नेता इंदु विश्वकर्मा का फूटा गुस्सा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण