भोपाल
राजधानी में गर्मी और उमस भरे माहौल से परेशान लोगों के लिये यह अच्छी खबर हैकि मानसून अपनी पुरानी स्पीड पर लौट आया है और उम्मीद है कि अगर इसकी चाल ऐसी ही रही तो यह राजधानी में 20 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। अरब सागर में बने चक्रवात के कारण मानसून की स्पीड में तेजी आयी है। इसके चलते प्रदेश में मौसम का मिजाज नरम-गरम बना हुआ है। कहीं बूंदाबांदी हो रही है तो कहीं मौसम शुष्क होने के साथ तपिश बढ़ रही है। नमी ज्यादा होने से उमस भी अधिक है।
40 किमी प्रति घंटे स्पीड से चलेगी हवा
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में हवा का रुख उत्तर-पश्चिम बना हुआ है। हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नहीं आ रही है। जिसके कारण कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश देखी जा रही है। कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। जिसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। भोपाल चंबल, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा शहडोल और सागर संभाग में कहीं-कहीं मौसम बदलने के आसार जताए गए हैं।
40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। कुछ जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा। खजुराहो, मंडला, सिवनी, इंदौर में बूंदाबांदी हुई तो प्रदेश में 43 डिग्री तापमान के साथ दमोह सबसे गर्म रहा। कई स्थानों पर तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहे। अगले दो-तीन दिन भी मौसम के ऐसे ही रहने की उम्मीद है।

More Stories
माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर में 180 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्राम चदैनिया में हितग्राहियों से किया संवाद, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण के दिए निर्देश