धार
यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को उत्कृष्ट विद्यालय में यातायात विभाग द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों की समझाइश दी गई। इस दौरान सीएसपी देवेंद्र धुर्वे ने विद्यार्थियों को कहा कि आपको हमेशा यातायात नियमों का पालन करना है। 18 साल की उम्र होने पर ही वाहन चलाना है।
हमेशा अपने बड़ों को भी नियमों को पालन करने की समझाइश दे। उन्हें बताएं कि दोपहिया वाहन अगर चला रहे तो बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाए। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि सड़क हादसे में हो रही मौत के मामले में धार जिला नंबर वन है। हमें दुर्घटना में कमी लाने के लिए हमेशा यातायात नियमों का पालन करना है।

More Stories
हल्की बारिश में दलदल बना सीएम राइज स्कूल मार्ग, छात्रों की बढ़ी परेशानी
जीतू पटवारी के भाई नाना ने पूछताछ में कबूला सट्टे का खेल, दो घंटे तक आमने-सामने हुए सवाल-जवाब
इंदौर एयरपोर्ट पर उतरेंगी बोइंग फ्लाइट्स! 143 एकड़ जमीन की जरूरत, ताई की चिट्ठी से प्रशासन में हलचल