धार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने जिले के सात नवीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है जिसका पत्र भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने जारी किया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि जिले के धार विधानसभा, कुक्षी, सरदारपुर तथा धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के सात मंडल अध्यक्षों को नवीन नियुक्ति की गई है।
दिग्ठान मंडल नारायण सिंह पटेल, राजोद – लाबरिया मंडल अमृत पायल, कुक्षी नगर मंडल युवराज सेप्टा, कुक्षी ग्रामीण धन सिंह सोलंकी, डही मंडल मनीष भार्गव, धामनोद नगर राकेश पटेल, गुजरी मंडल हुकुम सिंह वसुनिया को नियुक्त किया गया है उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

More Stories
महतारी वंदन योजना बनी प्रीति बैगा के परिवार का मजबूत सहारा
मध्यप्रदेश पुलिस की चोरी एवं नकबजनी की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई
जबलपुर के दो लाख लोगों का इंतजार खत्म, रांझी में ₹45 करोड़ से बना 100 बेड का हाईटेक अस्पताल तैयार