भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अखिल भारतीय संत समिति के प्रतिनिधियों ने समत्व भवन में भेंट कर मठ, मंदिरों के प्रबंधन से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मठ, मंदिरों से जुड़ी भूमि के संबंध में समग्रता से विचार कर नीति निर्धारित की जाएगी। प्रतिनिधि-मंडल में महंत नरसिंहदास महाराज जबलपुर, महामंडलेश्वर मनमोहनदास महाराज राधे-राधे बाबा, महंत हनुमानदास महाराज तथा अन्य प्रतिनिधि शामिल थे। मुख्यमंत्री चौहान को प्रतिनिधि-मंडल ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की।

More Stories
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
टीबी और छाती रोगों की जांच के लिए कैमोर में दो दिवसीय विशेष शिविर
स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग करेंगे पटवारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पटवारी संघ के पदाधिकारी