अब अब्बास को सता रहा जेल में जहर दिए जाने का डर, कोर्ट ने दिया ये आदेश

 गाजीपुर

उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अब उसके बड़े बेटे अब्बास अंसारी को जहर दिए जाने का डर सता रहा है. अब्बास अंसारी ने कहा मेरे पिता की हत्या में शामिल लोग अब जेल प्रशासन से मिलकर मेरी भी हत्या करवा सकते हैं. उसने खाने में जहर मिलाने की आशंका जाहिर की है. बता दें कि बांदा जेल में बंद रहे मुख्तार अंसारी ने मौत से कुछ दिनों पहले खाने में जहर दिए जाने का आरोप लगाया था.

इसी को लेकर अब्बास अंसारी के वकील लियाकत अली ने जानकारी दी. वकील ने बताया कि जेल में उनकी सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है. इसके बाद गाजीपुर के CJM ने कासगंज के जेल प्रशासन को आदेश दिया है कि कैमरे की निगरानी में उनके खाने की जांच करवाई जाए.

सुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी को मिली 3 दिनों की अंतरिम जमानत खत्म होने के बाद उसे जिला जेल से कासगंज जेल भेज दिया गया है. सुबह 4 बजकर 38 मिनट पर कासगंज जेल के लिये अब्बास अंसारी रवाना हुआ. उसे अपने पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिये जमानत मिली थी.

इसके बाद अब्बास अंसारी 10 अप्रैल को गाजीपुर पहुंचा था. अपने आवास पर पहुंचने के बाद उसने कालीबाग कब्रिस्तान में जाकर पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ा था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 13 अप्रैल को उसे कासगंज जेल में शिफ्ट कर दिया गया था.

बता दें कि बांदा जेल में बंद रहे मुख्तार अंसारी की अचानक जेल में तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था जहां उनकी मौत हो गई. मुख्तार अंसारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था.

 

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।