माफिया अतीक अहमद और अशरफ की एक और बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ

प्रयागराज
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की एक और बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है. पुलिस को एक ऐसा शख्स मिला है जिसके नाम पर माफिया भाइयों ने अपने गुर्गों के जरिए बेशकीमती जमीन गुंडई से लिखवाई थी. दरअसल, अतीक-अशरफ ने सफाईकर्मी के नाम करोड़ों की जमीन लिखाई थी, जिसको लेकर अब अतरसुइया थाने में माफिया भाइयों के चार गुर्गे नामजद किए गए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, सफाईकर्मी का काम करने वाले इस शख्स ने पुलिस को अपने साथ हुई आपबीती सुनाई है. जिसके बाद पीड़ित के तहरीर पर माफिया अतीक के चार गुर्गों के खिलाफ नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रयागराज के अतरसुइया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

प्रयागराज के गंगानगर इलाके के नवाबगंज थाना क्षेत्र के करेली निवासी श्यामलाल सरोज ने पुलिस को बताया कि वह अनपढ़ है और करीब 15 साल से करेली के रहने वाले जावेद खान और कामरान अहमद खान व फराज अहमद खान के यहां सफाई करने का काम कर रहा था था.

आरोप है कि उन्होंने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के नाम पर डरा धमका कर श्यामलाल के नाम पर प्रयागराज में कई स्थानों पर जमीनों की रजिस्ट्री जबरदस्ती गुंडई से करा दी. इसमें इनके अलावा उनका एक और साथी भी शामिल था.

होटल में जबरदस्ती बंद करने का आरोप

श्यामलाल ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उसको होटल में जबरदस्ती बंद कर जमीन रजिस्ट्री कराई गई थी. अपहरण के बाद चौक इलाके के होटल में रखा गया था. अतीक और अशरफ के कहने पर उससे जबरन साइन कराते, कार से ले जाते फिर होटल में छोड़ देते.  

पीड़ित श्यामलाल के मुताबिक, माफिया के गुर्गे उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड बैंक के कागज़ भी अपने पास रखते थे. अतीक और अशरफ के मरने के बाद जावेद, कामरान, फराज व कुछ अज्ञात लोगों ने उसे अगवा कर होटल के कमरे में बंद कर मारपीट की और साथ ही जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने अतीक व अशरफ की बेनामी संपति बेचने के लिए दबाव भी बनाया.

पुलिस ने जांच शुरू की

मामले में डीसीपी दीपक भूकर ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस लगातार माफिया भाईयों के गुर्गों को तलाश रही है. उधर, अतीक की इनामी पत्नी शाइस्ता परवीन और उसके भाई अशरफ की पत्नी जैनब उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रही है, उनकी भी तलाश जारी है.

 

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।