डिंडौरी
डिंडौरी ग्राम सिलपिड़ी ग्राम पंचायत चाड़ा में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग सह परियोजना संचालक आत्मा द्वारा खरीफ फसल एवं अन्ना की बुआई से पूर्व खेत की तैयारी से लेकर बीज उपचार, नीदा नियंत्रण को ले कर प्राकृतिक खेती आधारित प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें एसएडीओ बीटीएम, कृषि प्रशिक्षण केंद्र डिंडौरी, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तकनीकी सहायक एवं प्राकृतिक खेती संबंधित एनजीओ से प्रदीप साहू उपस्थित रहे।
जिसमे कृषकों को खरीफ फसल पूर्व खेती की तैयारी एवं जैविक विधि से बीज उपचार, मोटे अनाजों का संरक्षण एवं केंचुआ खाद एवं बीज अमृत खाद मटका, खाद जीवामृत, खाद पंचगव्य आदि के बारे में बनाने की विधि के बारे में कृषकों को समझाया गया। मोटे अनाजों का महत्व एवं बाजार में इसकी मांग और विभिन्न प्रकार के व्यंजन के बारे में जानकारी दी गई। तत्पश्चात कृषकों को प्राकृतिक कीटनाशक तैयार कराया गया।

More Stories
दीपावली से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, मां पीतांबरा स्टील ट्रेडर्स से 57 कार्बाइड गन और विस्फोटक जब्त
इंदौर-राघौगढ़ राजमार्ग पर 19 अंडरपास तैयार होने की राह में तेजी, डेढ़ महीने में पूरा होगा काम
त्योहारों से पहले ग्वालियर पुलिस का एक्शन, अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री के साथ दो गिरफ्तार