इंदौर.
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने हेरिटेज ट्रेन को सप्ताह में 3 दिन चलाने की घोषणा की। गुरुवार हेरिटेज ट्रेन की टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी। शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन में यात्रा के लिए एक दिन में आधे से ज्यादा टिकट बुक हो गए हैं। शनिवार और रविवार को दोनों श्रेणियों में वेटिंग है।
हेरिटेज ट्रेन का संचालन अब सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को किया जाएगा। बुधवार को देर रात को शुक्रवार को भी ट्रेन चलाने की घोषणा होने के बाद गुरुवार को बुकिंग शुरू की गई। ट्रेन में तीन सेकंड सिटिंग (2 एस) और दो एसी चेयर (सीसी) श्रेणी के कोच है। दोनों श्रेणियों में कुल 272 सीटे हैं, इसमें 2 एस श्रेणी में 152 और सीसी श्रेणी में 120 सीटे हैं। गुरुवार शाम तक शुक्रवार को चलने वाली हेरिटेज ट्रेन के लिए 2 एस श्रेणी में 94 और सीसी में 39 सीटे बुक हो चुकी हैं।

More Stories
वैदिक घड़ी की डिजिटल गूँज: 78 लाख+ लोगों तक पहुँची भारतीय कालगणना की पहचान
प्रशासनिक, अंतर्विभागीय समन्वय एवं विधिक विषयों में विभागीय पक्ष तत्काल प्रस्तुत कर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
ललिताराम जन विकास कल्याण समिति ने 300 मेधावी छात्रों का किया भव्य सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा आयोजन