लुधियाना
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को लेकर अब किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का बड़ा बयान सामने आया है। कंगना रनौत के बयान पर किसान नेता डल्लेवाल ने कहा कि, ''इसे बीजेपी की सोच से अलग करके नहीं देखा जा सकता। उन्होंने कहा कि किसानों पर अत्याचार किसने नहीं किया, चाहे वह देश के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर हों, चाहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हों। यहां तक कि आरएसएस महासचिव ने किसानों को अराजकता फैलाने वाला बताया। इन सभी ने किसानों को निशाना बनाया है।
इस मौके पर किसान नेता सुखदेव सिंह भोजराज ने भी कहा कि, ''ऐसा लगता है कि कंगना रनौत दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का एक ही मकसद है कि खेती को कॉरपोरेट के हवाले कर दिया जाए और कॉरपोरेट को सस्ता श्रम मुहैया कराया जाए। केंद्र सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए। ऐसा लगता है कि राजनीतिक दलों के एजेंडे में किसान नहीं हैं, सरकारों के एजेंडे में सिर्फ अडानी, अंबानी या रतन टाटा जैसे लोग हैं।”

More Stories
चीनी-प्याज के बाद अब अंडा महंगा, इथेनॉल से क्या है इसका सीधा कनेक्शन?
2029 तक Gen Z बनेगी भारत की सबसे बड़ी वयस्क पीढ़ी, चुनावी एजेंडा तय करने में बढ़ेगी ताकत
दलदल से निकलना है…’ शादी के लिए PAK से क्यों आईं 150 लड़कियां?