कन्या महाविद्यालय रीवा में रोजगार मेले का किया शुभारंभ
रीवा
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा ही नहीं पूरे विन्ध्य की बेटियों की शिक्षा का महत्वपूर्ण केन्द्र है। इसके विस्तार और विकास के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिए सदैव प्रयास करता रहूंगा। बेटियों के भविष्य को बेहतर करने के हर प्रयास में मैं सहभागी रहूंगा। उप मुख्यमंत्री ने कन्या महाविद्यालय में सोलर पैनल लगाने तथा खेल गतिविधियों के विकास के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा में एक दिवसीय रोजगार मेला एवं कैरियर मेले का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय के श्रेष्ठ विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और स्व-रोजगार मार्गदर्शिका का विमोचन भी किया।

More Stories
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब