उमरिया
उमरिया जिले की बिलासपुर तहसील अंतर्गत ग्राम हर्रवाह में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहिल कोल (8 वर्ष), पिता कमलेश कोल, नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बिलासपुर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बालक के शव को बाहर निकलवाया, पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणिक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराएं: मंत्री परमार
बेटियां अपने परिवार, मातृभूमि, समाज और राष्ट्र के प्रति सदैव कृतज्ञता का भाव रखें : मंत्री परमार
आंगनवाड़ी को समाज से जोड़कर पोषण अभियान को जनआंदोलन बनाएं : मंत्री सुश्री भूरिया