डिंडौरी
आपदा जोखिम न्यूनीकरण में विभिन्न हितधारकों की भूमिकाओं को देखते हुए प्रारम्भ की गई दो नई परियोजनाओं पर 24 से 28 जुलाई तक जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा।
कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण में विभिन्न हितधारकों की भूमिका को देखते हुये दो नई परियोजनायें प्रारम्भ की गई हैं । इनमें समग्र आपदा प्रबंधन में स्वयं सेवी संस्थानों का सशक्तिकरण तथा मध्यप्रदेश में भूकम्प पूर्व तैयारी एवं क्षमता वर्धन कार्यक्रम शामिल हैं ।
इनमें से समग्र आपदा प्रबंधन में स्वयं सेवी संस्थानों का सशक्तीकरण पर 24 से 25 जुलाई तक सुबह 11 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में तथा मध्यप्रदेश में भूकंप पूर्व तैयारी एवं क्षमता संवर्धन कार्यक्रम पर 26 से 28 जुलाई तक सुबह 11 बजे से नगर पालिका निगम के सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा । दोनों प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन भोपाल के विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे तथा हितधारकों को प्रशिक्षण देंगे ।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित
अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ रूपये का निवेश