जयपुर.
टोंक में कल देर शाम जयपुर से कोटा जा रही एक कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत होने से कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सदर पुलिस थाने के नजदीक जयपुर-कोटा हाईवे 52 पर हुआ। वाहनों की भिड़ंत के बाद हाईवे पर जाम लग गया। आसपास मौजूद लोगों ने कार में फंसे युवकों को निकालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी।
सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत नजदीकी सआदत अस्पताल पहुंचाया, तीनों घायलों का इलाज जारी है। मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। हादसे में कोटा के ठिगल्या निवासी प्रधुम्न मीना और आयुष की मौत हो गई, जबकि राजकुमार मीना, रूद्रेश और सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

More Stories
सीएम योगी ने दी अखिलेश को खुली चुनौती- आइए, अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं
राजसमंद जिला परिषद चुनाव: 29 वार्डों के आरक्षण से बदले समीकरण, जिला प्रमुख की कुर्सी पर भाजपा-कांग्रेस की नजर
नपुर में कोडीन कफ सिरप की 25 हजार शीशियां बरामद, फर्जी बिल्टी से तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार