मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने इसी साल मार्च में क्रिकेटर पति केएल राहुल संग अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने इवारा रखा है। इन दिनों अथिया अपनी बेटी की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं। इसी बीच उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अथिया शेट्टी ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस को लेकर यह खुलासा उनके पिता और दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी ने किया है। एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया कि अथिया अब फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं और उन्होंने अपने करियर की नई राह चुन ली है।
सुनील शेट्टी ने एक बातचीत में कहा, ‘एक दिन अथिया ने मुझसे कहा, ‘बाबा, मुझे अब फिल्में नहीं करनी हैं और बस, उसने तय कर लिया। मैंने उसे कभी नहीं रोका। मैं उसकी इस सोच की सराहना करता हूं कि उसने खुद के मन की सुनी, न कि समाज की उम्मीदों की।’ सुनील शेट्टी ने बताया कि अथिया के पास फिल्मों के कई ऑफर्स थे, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिए।
बता दें, अथिया शेट्टी ने साल 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन कुछ फिल्में देने के बाद वह अचानक इंडस्ट्री से गायब सी हो गईं। हालांकि, अब उन्होंने फाइनली फिल्म इंडस्ट्री से दूर जाने का मन बना लिया है।

More Stories
सलमान-अर्पिता के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन ने खींचा ध्यान, दीवार पर ‘द लास्ट सपर’ देख फैंस बोले- ‘सेक्युलरिज्म अल्ट्रा प्रो मैक्स’
‘टॉक्सिक’ का दूसरे दिन भी जलवा, 2 बजे तक 5.25 करोड़ की कमाई; 100 करोड़ पार कुल कलेक्शन
26 साल बड़े बॉबी देओल संग इंटीमेट सीन्स पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मर्यादा…