Exposetodaynews:
मुंबई
अदिति पोहनकर इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं. वेब सीरीज ‘आश्रम’ में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. सीरीज में उन्होंने बॉबी देओल संग कई इंटीमेट सीन्स दिए थे। एक पुराने इंटरव्यू में अदिति ने इंटीमेट सीन्स की शूटिंग के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था कि ऐसे सीन्स के लिए को-स्टार्स के बीच तालमेल होना कितना जरूरी है. एक्ट्रेस बोली थीं- इंटीमेट सीन्स काफी मुश्किल होते हैं, क्योंकि दोनों कलाकारों का कंफर्टेबल महसूस करना जरूरी है।
'इम्तियाज सर ने मुझे एक बार बताया था कि ऐसे सीन्स के दौरान मेल एक्टर्स अक्सर ज्यादा घबरा जाते हैं, इसलिए अपने को-एक्टर्स का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
''शी' की शूटिंग के दौरान वो अक्सर यह बात कहते थे, क्योंकि वहां कई लड़कियां थीं और मुझे भी उनके कम्फर्ट का ध्यान रखना पड़ता था। एक्ट्रेस ने बातचीत में इस बात पर भी जोर दिया था कि बोल्ड सीन्स करने से पहले बातचीत करना बहुत अहम होता है. एक्ट्रेस बोली थीं- आप पूछते हैं, क्या हुआ? क्या आप ठीक हैं? और यह श्योर करते हैं कि सामने वाला सुरक्षित महसूस करे. 'शी' (She) और 'आश्रम' में भी हमने ऐसे सीन्स को इसी तरह किया था।
कैमरे पर केमिस्ट्री दिखाने के बारे में बात करते हुए अदिति ने कहा था- ऐसे सीन्स की खूबसूरती तब आती है जब दोनों कलाकार एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल और सिक्योर महसूस करते हैं. ऐसे में आप उस पल को फ्लो में बहने देते हैं। 'दोनों लोगों को पता होता है कि सीमा कहां हैं. आप उसे पार नहीं करते. आपको कभी करना भी नहीं चाहिए. न तो एक्ट्रेस को और न ही एक्टर को इंटीमेट सीन्स में डर महसूस होना चाहिए. जब विश्वास होता है, तो सब कुछ सही से होता है। वहीं, 31 साल की अदिति ने Bollywood Bubble संग अपने पुराने इंटरव्यू में बॉबी देओल संग इंटीमेट सीन्स करने पर कहा था- बॉबी सर के साथ इंटीमेट सीन शूट करना अपने आप में ही एक टास्क था। 'मैं बस बोल रही थी- बॉबी सर…ठीक है…ठीक है. उन्होंने मुझसे कहा था- तू इतनी चिल कैसे है पम्मी? वो मुझे पम्मी कहते हैं।

More Stories
‘हनुमान अंश’ के शो को लेकर हंगामे की खबरों के बीच बंद हुआ Gaiety Galaxy, जानें पूरा मामला
‘हनुमान अंश’ पर बरसी बाबा नीम करौली की कृपा! 32वें दिन 150 करोड़ पार हुई कमाई
‘एडल्ट फिल्म मत करो, करियर बर्बाद हो जाएगा’, ‘जिस्म’ साइन करने पर बिपाशा बसु को मिली थी वॉर्निंग