जबलपुर
ब्लडप्रेशर को नियंत्रण में न रखा जाए तो हार्ट अटैक, स्ट्रोक समेत अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, उच्च रक्तचाप के कारण नसों में रक्त का दबाव बढ़ जाता है जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। यदि यह दबाव लंबे समय तक बना रहे तो जोखिम बढ़ जाता है। लिहाजा प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर ब्लडप्रेशर की जांच कराते रहना चाहिए। कम मात्रा में नमक का सेवन करना चाहिए। खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। धूमपान, शराब, तंबाकू के सेवन से बचना चाहिए।
शरीर में असंतुलित सोडियम तथा पोटेशियम की कमी
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। जिसकी मुख्य वजह तनाव, शरीर में असंतुलित सोडियम तथा पोटेशियम की कमी है। हाई ब्लड प्रेशर का खतरा जिस तरह बढ़ा है उसे देखते हुए इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। इसलिए तनाव न लें, इससे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। तनाव से बचने के लिए ध्यान, योग का सहारा लिया जा सकता है।
वजन पर नियंत्रण रखना बेहद आवश्यक
मोटापा उच्च रक्तचाप के जोखिम वाले कारकों में है। इसलिए वजन पर नियंत्रण रखना बेहद आवश्यक है। वजन पर नियंत्रण पाने के लिए जंक फूड के सेवन से बचना चाहिए। शरीर का वजन बढ़ने से न सिर्फ ब्लड प्रेशर बल्कि अन्य बीमारियों का भी खतरा रहता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए कम मात्रा में नमक का सेवन करना चाहिए। शरीर में सोडियम का असंतुलन हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है। इसलिए लोगों को नियमित रूप से योग व्यायाम करना चाहिए।

More Stories
MP के 5वीं-8वीं छात्रों के लिए अहम अपडेट: 5 मार्च से कॉपियों की जांच शुरू, जल्द आएगा रिजल्ट
MP में बदल जाएगा सत्ता का केंद्र: सतपुड़ा-विंध्याचल भवन ध्वस्त, अरेरा हिल्स पर बनेगा हाईटेक भवन
छात्रों पर फीस का बोझ: कॉलेज से डिग्री, टीसी और माइग्रेशन सर्टिफिकेट अब 3 गुना महंगे