Exposetodaynews:
भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में 24 अगस्त को होगा आभार समारोह
भोपाल
वन विभाग में शासकीय सेवकों की पदोन्नति के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार प्रदर्शन समारोह 24 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। समारोह में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन सुबह 11 बजे भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (आईआईएफएम), नेहरू नगर, भोपाल में किया जाएगा।
पदोन्नति प्राप्त शासकीय सेवक इस समारोह में वर्षों से लंबित पदोन्नतियों की प्रक्रिया को पूरा किये जाने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं पदोन्नत शासकीय सेवक उपस्थित रहेंगे। समारोह में वन विभाग में मानव संसाधन को और अधिक सशक्त बनाने तथा शासकीय सेवकों को नई जिम्मेदारियों के साथ बेहतर कार्य निष्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।

More Stories
सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, रोक लगाने से किया इनकार
भोपाल नेशनल हेराल्ड जमीन मामले में कोर्ट का फैसला, बेदखली की मांग खारिज
चीनी मिल में मजदूरी करते थे पिता, बेटी ने 23 साल की उम्र में पास की UPSC; अब बनीं ज्वाइंट सेक्रेटरी