बीकानेर.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर रात अंत्योदय नगर में एक बिना नंबर की पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार से आई और अनेक वाहनों को टक्कर मारते हुए नुकसान पहुंचाया पिकअप चालक ने वहां स्थित ट्रांसफार्मर के पोल को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। देर रात हुए इस घटनाक्रम से इलाके में अफरातफरी मच गई। मोहल्ले वालों का कहना है कि इससे पहले भी इलाके में कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है।
पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस कई घंटों बाद वहां पहुंची, जिससे इलाके के लोगों ने महिलाओं सहित जैसलमेर रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और लोगों से समझाइश कर मार्ग खुलवाया। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालकर आरोपी पिकअप चालक की तलाश में जुटी हुई है।

More Stories
सीएम योगी की गोसंरक्षण नीति का असर : करोड़ों कमा रहे युवा, बढ़ रहा रोजगार
मुख्यमंत्री ने विधानभवन में अनेक कार्यों का किया शुभारंभ
राजस्थान में गेहूं खरीद घोटाला, 163 करोड़ के भुगतान की जांच शुरू