अलवर.
अलवर. निर्माणाधीन मकान में काम करते समय 30 फीट ऊंची दीवार गिरने से 7 लोग दब गए। घटना सुबह करीब सवा 8 बजे की है। रामगढ़ थाने के खेड़ी का बास निवासी अनिल के मकान का काम चल रहा था। उसी दौरान चल रहे अंधड़ में तीस फीट ऊंची दीवार गिरने से यह हादसा हो गया।
अनिल ने आज सुबह परिवार और आसपास के लोगों को पटाव रखवाने के लिए बुलाया था, जिसमें चार लोग एक ही परिवार के थे, बाकी तीन पड़ोसी थे। घायलों में 4 लोगों को गंभीर चोट लगने के कारण अलवर रैफर किया गया है, बाकी तीन को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

More Stories
शिल्प को आधुनिक तकनीक व नए बाजार से जोड़ा पीएम मोदी ने: मुख्यमंत्री
राजस्थान पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी की तारीख तय, 23 सितंबर को जिला स्तर पर होगा निर्धारण
राजस्थान निकाय चुनाव में पुनर्मतदान के नतीजे जारी, जयपुर के चारों वार्डों में कांग्रेस जीती