उदयपुर.
लोकसभा चुनाव समाप्त होने के साथ उदयपुर विकास प्राधिकरण यानी यूडीए ने शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ शुक्रवार से अभियान शुरू कर दिया। यूडीए ने एक ही दिन में छह घंटे बुलडोजर चलाकर 50 करोड़ की सरकारी जमीनें कब्जा मुक्त कराईं। यूडीए कमिश्नर राहुल जैन ने बताया कि 10 हजार वर्गफीट का एक भूखंड और छह हजार वर्गफीट के दूसरे भूखंड भूमि माफिया ने अपनी निजी प्रॉपर्टी बना ली थी।
10 हजार वर्गफीट भूखंड पर रिसोर्ट और 6 हजार वर्गफीट पर होटल बनाने के काम चल रहे थे। गुजराती समाज को रियायती दर पर आवंटित 20 हजार वर्गफीट भूमि पर भी माफिया ने कब्जा कर बाउंड्री और कमरों का निर्माण कर लिया था। यह भूखंड भी कब्जा मुक्त करा गुजराती समाज के अध्यक्ष और सचिव को सुपुर्द किया गया। यूडीए ने अतिक्रमण निरोधक कार्रवाई जोन तीन की उपायुक्त इंदुबाला राजावत की मौजूदगी में हुई। कार्यपालक मजिस्ट्रेट सुरेश मेहता और तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा करवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहे।

More Stories
51वीं राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में गूंजा योग का संदेश, नशे से दूर रहने और योग अपनाने की अपील
भीलवाड़ा में उद्योगों के लिए बड़ी पहल, 300 से ज्यादा प्लॉट का आवंटन शुरू; MOU धारकों को विशेष छूट
राजस्थान में बीट पुलिसिंग का बदलेगा अंदाज, 9 जिलों में लागू हुआ हाईटेक मॉडल