दुर्ग
मुख्यमंत्री ने दुर्ग विधानसभा के गंजपारा में सत्तीचौरा स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर और दुर्ग विधायक श्री अरूण वोरा सहित जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे।
गंजपारा स्थित सत्तीचौरा मंदिर का इतिहास स्थानीय लोगों से छिपा नहीं है। सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर की स्थापना 2010 में हुई थी। मान्यता है की धार्मिक एवं शुभ कार्य करने से पहले माता में नारियल चढ़ाया जाता है। ज्ञातव्य है कि गंजपारा सत्तीचौरा में एक ऐसा चौरा है जहां पर एक महिला अपने आत्मशक्ति से अग्नि प्रज्जवलित कर सती हुई थी, उसके आशीर्वाद एवं प्रेरणा से गंजपारा में सतीचौरा में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई।

More Stories
‘सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स’
जिले के प्रभारी मंत्रीलखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक