जयपुर.
टोंक में कल देर शाम जयपुर से कोटा जा रही एक कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत होने से कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सदर पुलिस थाने के नजदीक जयपुर-कोटा हाईवे 52 पर हुआ। वाहनों की भिड़ंत के बाद हाईवे पर जाम लग गया। आसपास मौजूद लोगों ने कार में फंसे युवकों को निकालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी।
सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत नजदीकी सआदत अस्पताल पहुंचाया, तीनों घायलों का इलाज जारी है। मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। हादसे में कोटा के ठिगल्या निवासी प्रधुम्न मीना और आयुष की मौत हो गई, जबकि राजकुमार मीना, रूद्रेश और सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

More Stories
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 11,500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती के आदेश
‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी
जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के नाम से होगी पहचान