उमरिया
जिला चिकित्सालय उमरिया में एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा का आयोजन किया गया है मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के मेहरा ने बताया कि विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इस वर्ष की थीम LET COMMUNITIES LEADS निर्धारित की गई है एड्स जागरूकता हेतु 1 दिसंबर को सुबह 9 बजे से प्रभात रैली का आयोजन किया गया है जिसमे सभी गणमान्य नागरिकों स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मिलित होने की अपील की है
जिला एड्स नियंत्रण समिति के नोडल अधिकारी डॉ मुकुल तिवारी ने बताया कि विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा के अवसर पर विभिन्न शासकीय एवम अशासकीय महाविद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता, ओपन क्विज, कैंडल मार्च , के साथ साथ एड्स बीमारी से जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक एवम अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा इसके साथ ही दिनांक 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमे रक्तदाता स्वेच्छा से रक्तदान कर सकते है ।

More Stories
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
टीबी और छाती रोगों की जांच के लिए कैमोर में दो दिवसीय विशेष शिविर
स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग करेंगे पटवारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पटवारी संघ के पदाधिकारी