लंदन
भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, हाल ही में लंदन में भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबे हुए दिखाई दिए। एक वायरल वीडियो में, यह जोड़ी लंदन के इस्कॉन मंदिर में दर्शन और कीर्तन करते हुए नजर आ रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की शानदार जीत के बाद, विराट ने अपनी पत्नी के साथ समय बिताने के लिए लंदन का रुख किया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो:
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो काफी चर्चा में है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट और अनुष्का मंदिर में भक्तिभाव से लीन होकर भगवान कृष्ण की आराधना कर रहे हैं और कीर्तन में हिस्सा ले रहे हैं। फैंस ने इस वीडियो को देखकर जमकर तारीफ की और इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दीं। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो 2023 का है।
पुराने वीडियो की सच्चाई:
वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, यह वायरल वीडियो जून 2023 का है। उस समय, विराट और अनुष्का लंदन में थे और वहां के इस्कॉन मंदिर में जाकर उन्होंने कीर्तन में हिस्सा लिया था। वीडियो की तारीख को लेकर कुछ भ्रम हो सकता है, लेकिन इस जोड़ी की भक्ति का यह एक सुन्दर वीडियो देखने को मिला है।
दरअसल कुछ समय से यह खबरें भी आ रही हैं कि विराट और अनुष्का अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट हो सकते हैं। अनुष्का पिछले कुछ महीनों से लंदन में ही हैं, जिससे इन अटकलों को और भी बल मिला है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

More Stories
लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्रिकेट क्वालिफिकेशन का ऐलान, 2027 में होगा ICC क्वालिफायर
Ben Stokes Retirement: बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान, ट्रेंट ब्रिज टेस्ट होगा आखिरी मैच
India vs Ireland Highlights: आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का 0-2 से वाइटवॉश, वर्ल्ड चैंपियन को मिली शर्मनाक सीरीज हार