बलरामपुर
संदिग्ध परिस्थिति में घर से पंडो जनजाति की दो बच्चियां गायब होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना वाड्रफनगर थाना क्षेत्र की है. परिजन बच्चियों के अपहरण की आशंका जता रहे. पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चियों की तलाश शुरू कर दी है.
बताया जा रहा कि होली के एक दिन बाद झारखंड के 2 लड़कों ने बच्चियों का अपहरण किया है. खोजबीन के बाद बच्चियों के नहीं मिलने पर परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में की है. एएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा और सकुशल बच्चियों को बरामद कर परिजनों को सौंपा जाएगा.

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के वन धन विकास केंद्र पंचक्की की महिला स्व-सहायता समूह को किया सम्मानित
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत
पुरुषों के बीच कपालिक शैली में गाकर बनीं पहचान, ऐसे मिली तीजन बाई को विश्वभर में प्रसिद्धि