बिलासपुर
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड रायपुर ने गुरुवार को हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम घोषित किए। जिसमें टॉप 10 की सूची में बिलासपुर की तीन छात्राओं ने स्थान बनाया है, वहीं एक छात्र अभिषेक गुप्ता कक्षा 10वीं में टॉपर टेन में शामिल है। कक्षा दसवीं में साक्षी साहू ने आठवां तथा प्रिया तिवारी ने नौवां स्थान हासिल किया है, वहीं कक्षा 12वीं में वेदांतिका शर्मा को पांचवा स्थान मिला।
बिलासपुर जिले में इस वर्ष कक्षा दसवीं में 23670 तथा 12वीं में 18839 विद्यार्थियों ने बोर्ड की परीक्षा दी थी। 12वीं कक्षा में 80.74 और कक्षा दसवीं में 75.6 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित किया है। वही टॉप 10 सूची में इस वर्ष बिलासपुर जिले के 4 विद्यार्थियों ने परचम लहराया है।
कक्षा दसवीं में तीखा शंकर पब्लिक स्कूल लोहारसी की छात्रा साक्षी साहू ने 97.50 अंक अर्जित कर आठवां स्थान हासिल किया है। वही शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सकरी की छात्रा प्रिया तिवारी ने 97.33 अंक हासिल कर नौवा स्थान हासिल किया है।
इसके अलावा कक्षा 12वीं में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल तार बहार बिलासपुर की छात्रा वेदांतिका शर्मा ने 96 प्रतिशत अंक के साथ पांचवा स्थान हासिल किया है। जिले के एक मात्र छात्र अभिषेक गुप्ता टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाब रहे है और उन्होंने 97.67 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवें स्थान पर रहे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई क्रांतिः रायगढ़ बना अग्रणी जिला
रेत माफियाओं पर प्रशासन का सख्त प्रहार अवैध उत्खनन में लगी पोकलेन मशीन जब्त, प्रदेशभर में निगरानी तेज
जब बंदूक छूटी, तो हाथों में आया सुनहरा भविष्य : सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की जिंदगी लिख रही विकास की नई कहानी