आज से तीन दिनों तक यूपी में होगी झमाझम बारिश, नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने जा रहा है

लखनऊ
उत्तर पश्चिम भारत में आज एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने जा रहा है, जिसकी वजह से यूपी समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश होगी। इसके अलावा, आंधी तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बिजली कड़कने की भी आशंका जताई गई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच बारिश होना खुशखबरी जैसा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में 13-15 अप्रैल के बीच तेज बारिश, आंधी तूफान व ओलावृष्टि होगी। इसके अलावा, मध्य भारत में भी 10-12 अप्रैल के बीच बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो मध्य प्रदेश, विदर्भ, सिक्किम, मराठवाड़ा में ओलावृष्टि हुई। मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तेज हवाएं चलीं और बारिश हुईं।  वहीं, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, ओडिशा, अंडमान व निकोबार, मध्य महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना आदि राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में 10-13 अप्रैल के बीच आंधी तूफान, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार में 10-13 अप्रैल के बीच बारिश, आंधी तूफान जैसी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। दक्षिण के राज्यों की बात करें तो तेलंगाना, केरल, माहे, इंटीरियर कर्नाटक में अगले सात दिनों तक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 11-15 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश होगी। मध्य प्रदेश में 10 और 11 अप्रैल, विदर्भ में 10-12 अप्रैल, मराठवाड़ा में 10, 12 और 13 अप्रैल को ओले गिरने जा रहे हैं।

यूपी में भी बारिश का अलर्ट
वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में आने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 10-12 अप्रैल को बारिश, आंधी तूफान, बर्फबारी देखने को मिलेगी। इसके बाद 13-15 अप्रैल तक भी इन राज्यों में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। मैदानी इलाकों की बात करें तो उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में भी 13-15 अप्रैल के बीच बारिश, आंधी तूफान, तेज हवाएं देखने को मिलेंगी। इसके अलावा, कई इलाकों में बिजली भी कड़क सकती है। वहीं, राजस्थान में 13 और 14 अप्रैल को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

 

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।