BSP की चौथी सूची में 9 सीट, आजमगढ़ से भीम राजभर, गोरखपुर से जावेद

आजमगढ़
बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में बीएसपी ने उत्तर प्रदेश की आजमगढ़, गोरखपुर, और फैजाबाद समेत 9 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है.

बसपा ने यूपी की आजमगढ़ लोकसभा सीट से अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को टिकट दिया है. घोसी से पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान, एटा से मोहम्मद इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, फैजाबाद से सच्चिदानंद पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्रा, गोरखपुर से जावेद सिमनानी, चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य, राबर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम को चुनावी मैदान में उतारा है. यूपी में बीएसपी अब तक 46 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है.

इससे पहले बसपा सुप्रीमो ने तीसरी लिस्ट जारी कर लखनऊ, गाजियाबाद, अलीगढ़ और उन्नाव समेत उत्तर प्रदेश की 12 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था.

नगीना से चुनाव लड़ सकती हैं मायावती

वहीं, इससे पहले बीएसपी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी प्रमुख मायावती के अलावा उनके उत्तराधिकारी आकाश आनंद और वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा का नाम शामिल है. बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश में लगभग 50 प्रमुख जिलों में रैली के जरिए प्रचार करेंगी. बताया जा रहा है कि मायावती सबसे पहले बिजनौर जिले की नगीना लोकसभा सीट से चुनाव प्रचार कर सकती हैं, क्योंकि उनका राजनीतिक सफर यहीं से शुरू हुआ था और पहला चुनाव वह यहीं से लड़ी थीं.

 

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।