बिलासपुर
बिलासपुर रेलवे स्टेशन यार्ड में एआरटी (दुर्घटना रिलीफ ट्रेन रखने की जगह) में एक व्यक्ति युवक ने अपनी शर्ट को ही फंदा बनाकर कोच की खिड़की से लटक गया। सुबह गश्त के दौरान आरपीएफ के जवानों की नजर उस पर पड़ी और पुलिस ने मृतक के शव को नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
बुधवार की सुबह यार्ड ड्यूटी में तैनात आरपीएफ का जवान सर्चिंग करते हुए एआरटी पहुंचा। वह जांच कर ही रह था कि उसकी नजर ट्रेन के एक कोच में फंदे पर लटकती लाश पर पड़ी । जवान हैरान रह गया। उसने इसके जानकारी आरपीएफ कंट्रोल के अलावा आरपीएफ पोस्ट में दी। इसके बाद आरपीएफ के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद जीआरपी घटना स्थल पर पहुंची। इस बीच उन्होंने अन्य लोगो की मदद से शव को नीचे उतारा और पहचान के लिए साक्ष्य ढूंढने लगे। लेकिन, उन्हें ऐसी कोई भी चीजें नहीं मिलीं, जिससे यह पता चलता कि शव किसका है। जांच के दौरान यह भी जानने का प्रयास किया गया कि सुसाइड है या हत्या। हालांकि मृतक के शरीर मे किसी तरह चोट के निशान नहीं मिले। इसलिए इसे आत्महत्या ही माना जा रहा है। मृतक ने अपनी ही शर्ट की एक बाह को ट्रेन के कोच की खिड़की में बांधी और दूसरी बाह को गले मे लपेटकर जान दे दी। पंचनाम के बाद शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। स्वजन की जानकारी नहीं मिलने पर जीआरपी ने ही अन्तिमसंस्कार किया।

More Stories
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया संकल्प नवरात्रि एवं रास गरबा उत्सव के पोस्टर का विमोचन
शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट की रोक, 11 से 25 अक्टूबर तक होने वाला एग्जाम स्थगित