सिरोही.
सरूपगंज पुलिस द्वारा नितोड़ा में 5 दिन पूर्व हुई मोटर साइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपी के पास से चुराई गई मोटर साइकिल भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपी आला दर्जे का चोर है। पुलिस के अनुसार सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा रमनलाल पुत्र वागाराम भील को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी के पास से चुराई गई मोटर साइकिल भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी आला दर्जे का चोर है तथा उसके खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि इस मामले में प्रार्थी ने रिपोर्ट देकर बताया था कि गत 8 मई की शाम नितोड़ा में उसकी मोटर साइकिल चोरी हो गई थी।

More Stories
डोनाल्ड ट्रंप की बेटी आज पहुंचेंगी जैसलमेर, बॉर्डर इलाकों में हाई अलर्ट; देखेंगी सोनार किला
यूपी में बिजली महंगी, 10% फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ
रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, हाई लेवल कांवड़ समिति के अध्यक्ष बने कपिल मिश्रा