सरगुजा
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय सीतापुर के स्टेडियम में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 334.23 करोड़ रूपए की लागत के 269 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इन कार्यों में से 143.48 करोड़ रूपए की लागत के 136 कार्यों का लोकार्पण तथा 190.75 करोड़ रूपए की लागत के 133 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।
विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन के लिए सीतापुर में आदिवासी संस्कृति की छवि को प्रदर्शित करता मंच तैयार किया गया था। इस भव्य कार्यक्रम में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत 27 हजार से भी ज्यादा हितग्राहियों को अलग अलग सौगातें भी मिलीं। इस दौरान आदिवासी संस्कृति की छवि और योजनाओं पर आधारित विशेष थीम से सुसज्जित विभागीय स्टॉलों का प्रदर्शन किया गया तथा आदिवासी परम्परा और रीति के अनुसार अद्भुत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

More Stories
निकायों को बड़ी वित्तीय राहत, कर्मचारियों के वेतन पूर्ति के 51.71 करोड़ आवंटित
महाराष्ट्र दौरे से लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, ‘छत्तीसगढ़ में शुरू होगा प्रशिक्षण महाअभियान’
बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद