रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 05 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया।
उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लागों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चल कर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। श्री बघेल ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ?े का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।

More Stories
CM साय ने रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ खेली होली, आपसी प्रेम और सद्भाव का दिया सन्देश
प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की हलचल तेज, होली बधाई के बहाने नेता कर रहे दावेदारी, सौंप रहे बायोडाटा
कोरबा में निर्माणाधीन मकान से निकला कोबरा, इलाके में मची अफरा-तफरी