जैसलमेर
राजस्थान के जैसलमेर में दो लापता बच्चों के शव उनके घर के पास खाली पड़े एक घर की पानी की टंकी के अंदर मिले। पुलिस के हवाले से रविवार को घटना की जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार बाबर मगरा इलाके के निवासी आदिल (6) और हसनैन (7) के माता-पिता ने बच्चों के लापता होने के बाद शनिवार को शिकायत दर्ज कराई थी। कोतवाली एसएचओ सवाई सिंह ने एजेंसी को बताया कि तलाशी के दौरान शनिवार रात एक खाली घर की पानी की टंकी के अंदर उनके शव मिले।
परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
एसएचओ ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि बच्चों की हत्या की गई है, क्योंकि उनके शरीर पर चोट के निशान थे। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर धरने पर भी बैठे। एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

More Stories
छठ से पहले यमुना में शुरू होगी क्रूज सफारी, 30 यात्रियों की क्षमता
यूपी विधान परिषद चुनाव: मतगणना से ठीक एक दिन पहले बड़ा बदलाव, आईएएस अभय को पर्यवेक्षक पद से हटाया
यूपी भाजपा की 548 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति घोषित, मुरली मनोहर जोशी शामिल