नई दिल्ली
मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने अब्बास को पिता मुख्तार की कब्र पर फातिहा पढ़ने की इजाजत दे दी है। अब्बास उत्तर प्रदेश की जेल में बंद हैं और पिता मुख्तार की मौत के बाद भी वह बाहर नहीं आ सका। गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को बांदा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अब्बास अंसारी को पर्याप्त सुरक्षा के साथ पुलिस हिरासत में कासगंज जेल से उनके गृहनगर गाजीपुर ले जाया जाए। इसके बाद फातिहा पढ़ने समेत अन्य अनुष्ठानों में शामिल हो सकेंगे। वहीं, फिर 13 अप्रैल को अब्बास अंसारी को वापस कासगंज जेल लाए जाने का आदेश दिया गया है।

More Stories
सीएम योगी के विजन से शिक्षा और आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, युवाओं के लिए खुलेंगे अवसरों के द्वार
UP में सड़क सुरक्षा की नई पहल: IIT खड़गपुर और परिवहन विभाग ने तैयार किया स्पीड मैनेजमेंट पॉलिसी का ड्राफ्ट
लखनऊ अग्निकांड पर सख्त हुए CM योगी, अफसरों की लगाई क्लास; लापरवाही पर होगा बड़ा एक्शन!