जयपुर.
आज सवेरे 5.30 बजे के करीब बांदीकुई में सोमाडा गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हरिद्वार से जयपुर जा रही स्लीपर बस डिवाइडर को तोड़ते हुए 10 फीट नीचे गिर गई। घटना में एक युवती मौत हो गई, वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल दौसा भिजवाया गया है।
जानकारी के अनुसार 40 लोगों से भरी स्लीपर बस हरिद्वार से जयपुर आ रही थी। अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आने से यह हादसा हो गया।
डिवाडर को तोड़ते हुए बस हाईवे के दूसरी तरफ पहुंच गई और करीब 200 मीटर गलत दिशा में चलने के बाद हाईवे से करीब 10 फीट नीचे गिरकर पलट गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को बस से निकाला। 25 से ज्यादा घायलों को दौसा जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां बरेठा, निवाई (टोंक) निवासी एक युवती अंकिता (19) की मौत हो गई।

More Stories
नशामुक्त भारत अभियान को मिली नई गति, यूपी में योगी सरकार का व्यापक जनजागरण अभियान
राजस्थान में बड़ा पुलिस फेरबदल: 141 DSP और ACP स्तर के अधिकारियों के तबादले
योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ