डिण्डौर
रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 104 डिंडौरी ने बताया कि 5 नवंबर 2023 को 01 ही हेडलाइन ’’कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर क्षेत्र में दिख रहा है काफी उत्साह’’ के तहत अभ्यर्थी ओमकार सिंह मरकाम इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रशंसा करते हुए समाचार का प्रकाशन किया गया है। जो कि लोक मत अधिनियम 1951 की धारा 17 एवं 1236 तथा भारतीय प्रेस परिषद द्वारा जारी आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है और पेड न्यूज की तरह दर्शित हो रहा है।
अतः रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 104 डिंडौरी के द्वारा उक्त पांच पत्रकार भास्कर पाण्डे सुदर्शन टुडे, अंकित चौरसिया हरिभूमि, राकेश मिश्रा समय जगत, संतोष कुमार राठौर राष्ट्रीय हिन्दी मेल एवं मो.असगर सिद्दीकी अटल प्रगति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में उल्लेखित उक्त नियमों के उल्लंघन पर क्यों न एफआईआर दर्ज की जाए, उक्त संबंध में 48 घण्टे के अन्दर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।

More Stories
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
टीबी और छाती रोगों की जांच के लिए कैमोर में दो दिवसीय विशेष शिविर
स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग करेंगे पटवारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पटवारी संघ के पदाधिकारी