RPSC की भर्ती परीक्षाएं मई से फिर शुरू होंगी, यहां देखें जून से अगस्त तक होने वाली परीक्षाओं की लिस्ट

जयपुर

 लोकसभा चुनाव के चलते राजस्थान लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। भर्ती परीक्षाओं का दौर अब मई से शुरू होगा। आयोग परीक्षा तिथियां पूर्व में जारी कर चुका है। बीते मार्च में आयोग ने सहायक आचार्य, पीटीआइ और लाइब्रेरियन भर्ती-2023 (कॉलेज शिक्षा विभाग) के 15 विषयों की परीक्षा कराई थी। अब सहायक आचार्य के बकाया 27 विषयों की परीक्षा मई-जून में कराई जाएगी। इसकी शुरुआत 16 मई से राजनीति विज्ञान परीक्षा से होगी।

जून में होंगी यह परीक्षाएं
संग्रहाध्यक्ष-खोज एवं उत्खनन अधिकारी परीक्षा-16 जून: 10 पद
सहायक अभियंता यांत्रिकी-30 जून: 12 पद

जुलाई में होने वाली परीक्षाएं
विधि रचना परीक्षा-14 जुलाई: 09 पद
आरएएस मेंस परीक्षा 2023: 20 और 21 जुलाई : 972 पद
अगस्त में होने वाली परीक्षाएं
पुरालेखपाल, शोध अध्येयता, रसायनज्ञ और शोध अधिकारी परीक्षा 2024: 3 और 4 अगस्त : 08 पद
सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2024: 25 अगस्त: 10 पद
सितम्बर में परीक्षाएं प्राध्यापक (संस्कृत शिक्षा) परीक्षा-2024: 8 से 12 तथा 14-15 सितम्बर: 52 पद

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।