अजमेर/जयपुर।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की अनुशंसा पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 7.65 करोड़ रूपए के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इनमें 2 करोड़ रूपए की राशि विधायक कोष एवं 5.65 करोड़ रूपए के कार्य अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा करवाए जाने हैं। इस राशि से सड़क एवं अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे।
नौसर घाटी मुख्य मार्ग से कोटड़ा मुख्य मार्ग वाया प्राइवेट बस स्टैण्ड तक 1.80 करोड़ रूपए लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह प्राधिकरण द्वारा पंचशील नगर ए ब्लॉक व ए ब्लॉक की विभिन्न सड़कों का निर्माण 3.85 करोड़ रूपए लागत से कराया जाएगा।

More Stories
दिल्ली SIR में बड़ा खुलासा: जिंदा लोगों को बताया ‘मृत’, 47.7 लाख नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटे
दिल्ली के सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे से 2 छात्र निकाले गए; कई के दबे होने की आशंका
‘यूपी डायलॉग’ में जुटे 100 से ज्यादा युवा, उत्तर प्रदेश के एक दशक के बदलाव पर हुई चर्चा