अलवर.
अलवर में एनईबी थाना अंतर्गत 200 फुट, जवाहर नगर में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बना लिया और 2 लाख की नकदी सहित अन्य घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसे लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। टाइल्स एंड मार्बल व्यापारी ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उनका पूरा परिवार 19 जुलाई को अपने गांव डीग गया था।
पूरा परिवार गांव डीग से दर्शन करने के लिए बरसाने चला गया तभी पीछे से चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखी 2 लाख की नकदी और अन्य घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर जांच में जुटी है।

More Stories
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
सपा सरकार में 6 साल के रोस्टर पर निर्भर थी खतौनी, योगी सरकार में 99.86 प्रतिशत रियल टाइम व्यवस्था पूरी
प्राकृतिक खेती से बदलेगी गांवों की अर्थव्यवस्था, यूपी में बनेंगे प्राकृतिक खेती के जिले