नागौर.
जायल -रोल थाना क्षेत्र के छापड़ा गांव की मूली देवी ने मंगलवार को टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका का शव जायल के उप जिला चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाया है और रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ससुराल पक्ष पर संपत्ति बंटवारे और गुजर-बसर के मामले के चलते मृतका अपने पीहर छापड़ा गांव में रह रही थी। मृतका के भाई ने मूलीदेवी के पति हीरावती लाडनूं निवासी ओमप्रकाश पर मारपीट करने व जमीन नहीं देने सहित गंभीर आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है।
मृतका पूर्व में नागौर जिला कलेक्टर व लाडनूं उपखंड अधिकारी के समक्ष पेश हुई थी और न्याय की गुहार लगाई थी। साथ ही उसने कहा था कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वो आत्महत्या कर लेगी। मृतका मूली देवी के चार बच्चे हैं, जिनमें से दो उसके ससुराल में हीरावती लाडनूं में रह रहे हैं और दो उसके साथ छापड़ा में थे। मृतका द्वारा मुंसिफ कोर्ट में गुजर-बसर सहित संपत्ति बंटवारे का मामला भी पहले से दर्ज करवाया हुआ है।

More Stories
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर के बाद लगी आग; 3 युवकों की मौत
सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह
योगी सरकार का बड़ा कदम, यूपी के 5 जिलों में लगेंगे आकाशीय बिजली चेतावनी सेंसर