सीकर.
मानसिक रूप से विकलांग महिला द्वारा कुएं में कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, महिला कल से लापता चल रही थी। महिला का शव कुएं में मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नीम का थाना के तेतरो वाली ढाणी निवासी मुक्ति देवी कल अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। महिला के लापता होने के बाद उसके परिजन लगातार उसकी तलाश करने में जुटे थे।
आज घर के पास स्थित कुएं के पास महिला की चप्पल पड़ी होने की सूचना परिजनों को मिलने पर वे कुएं के पास गए और कुएं में शव को पड़े हुए देखा। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोडिंग मशीन की सहायता से महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
योगी का अखिलेश पर हमला: ‘PDA की परिभाषा गिरगिट की तरह बदल रही, P को पाकिस्तान भी बता देंगे’
भारत में चीनी के दाम क्यों बढ़े? क्या इथेनॉल उत्पादन है बड़ी वजह
सम्मिलित राज्य अभियांत्रिकी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा- 2024 का परिणाम जारी करने के लिए प्रयासरत यूपी लोक सेवा आयोग