रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा नारायणपुर जिले के विकासखण्ड-ओरछा के किहकाड़ स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ नौ लाख 35 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। प्रस्तावित कार्य के पूर्ण होने के उपरांत जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल एवं किसानों के द्वारा स्वयं के साधन से 30 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना के कार्यों को पूर्ण कराने मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

More Stories
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ओडिशा से महाराष्ट्र तक गांजा तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, 68 लाख की खेप के साथ 8 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
दूषित पेयजल से मचा हाहाकार, 13 वर्षीय बालक सहित दो की मौत, TS सिंहदेव ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार