यमन
रमजान के दौरान सेहरी से पहले दोस्तों के बीच हल्की-फुल्की छेड़छाड़ और मज़ाक अचानक गंभीर हो गई और खून खराबे में बदल गई । स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार बातचीत के दौरान यमन में एक व्यक्ति अपने दोस्त का मजाक सहन न कर पाया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी ।
बताया जा रहा है कि कमरे में बैठे 5-6 दोस्त सेहरी से पहले हंसी-मजाक कर रहे थे । इस दौरान एक दोस्त ने दूसरे से मजाक किया जिस पर वह भड़क गया और हाथ में पकड़ी गन से दोस्त पर गोली दाग दी। दोनों के बीच कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। घटना अचानक हुए मजाक का नतीजा मानी जा रही है। स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि झगड़े की असली वजह क्या थी और क्या इसमें कोई अन्य कारण भी शामिल थे।
बता दें कि रमजान का महीना शांति, संयम और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। ऐसे पवित्र समय में हुई यह घटना पूरे समुदाय को स्तब्ध कर गई है और लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि क्षणिक गुस्सा किस तरह जिंदगी बदल सकता है। यह घटना एक कड़वा संदेश देती है छोटी सी बहस और मज़ाक अगर नियंत्रण से बाहर हो जाए तो उसका परिणाम कितना भयावह हो सकता है।

More Stories
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-26 में पुलिस की आधुनिक कार्यप्रणाली, तकनीक और सुरक्षा व्यवस्था का हुआ शानदार प्रदर्शन
भारत का मूल धर्म है सनातन, इसके बिना राष्ट्र की कल्पना भी नहीं की जा सकती: मुख्यमंत्री
यूपीआईटीएस 2026 में ₹6,500 करोड़ के 4,400 एमओयू, ₹15,500 करोड़ के संभावित कारोबार का बना नया रिकॉर्ड