बिलासपुर
मंडल रेल प्रशासन द्वारा यात्रा के दौरान गाडि?ों में यात्रियों को त्वरित हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसी कडी में कल गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एस-03 कोच में बिलासपुर से मथुरा स्टेशन तक यात्रा कर रहे 62 वर्षीय यात्री श्री अमर दुबे डोंगरगढ़ स्टेशन में पानी लेने के लिए नीचे उतरे थे, गाड़ी में चढ?े के दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे चोटिल हो गए।
इसकी सूचना मिलते ही गाड़ी में आॅन ड्यूटी सीटीई बिलासपुर श्री डी के सिंह ने पेंट्रीकार कर्मी की सहायता से गाड़ी में ही उन्हें प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराया। इसके साथ ही उन्होंने वाणिज्य नियंत्रक कार्यालय नागपुर को सूचित कर डॉक्टर उपलब्ध कराने को कहा। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तुमसर रोड स्टेशन में डॉक्टर द्वारा उनका उपचार किया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए यात्री के परिजनों द्वारा ट्विटर के माध्यम से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेलवे प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

More Stories
बल्क परचेस से छत्तीसगढ़ की आवासीय योजनाओं को मिली रफ्तार
पीएम जनमन आवास में ठगी, ठेकेदार पर FIR दर्ज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की