बीकानेर.
भीषण गर्मी के बीच हो रही बिजली कटौती को लेकर शहरवासियों के गुस्सा सातवें आसमान पर है। कई-कई घंटों की अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोग कभी टायर जलाकर , कभी बिजली विभाग के कार्यालय पर तालाबंदी करके अपना आक्रोश जता चुके हैं। मंगलवार को कांग्रेस पार्षद आजम अली के नेतृत्व में डी 5 स्थित बिजली विभाग के दफ्तर में बिजली कटौती को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान लू के कारण बीमार पार्षद आजम अली ड्रिप लगे में ही बिजली विभाग के डी 5 आफिस पहुंचे और बिजली विभाग के सहायक अभियंता की टेबल पर तकिया लगाकर लेट गए। पार्षद आजम अली ने बताया कि शहर में पारा 47 डिग्री पर पहुंच चुका है, ऐसे में बिजली विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती की जा रही है। लोग हीट वेव की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं। शहर के अस्पतालों में बिजली नहीं है, बिजली विभाग की लापरवाही के चलते अस्पताल में भर्ती मरीज परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसी कमरों में बैठे अधिकारियों को जनता को हो रही परेशानी से अवगत करवाने के लिए सहायक अभियंता के कार्यालय में अपना इलाज करवाया है ताकि इन अधिकारियों को पता चल सके कि इस भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से जनता किस कदर परेशान है। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर धरना समाप्त करवाया।

More Stories
वाराणसी में 8.52 लाख लोगों को मिलेगी सीवरेज सुविधा, 8.22 लाख को मिलेगा शुद्ध पेयजल
फर्रुखाबाद, झांसी, जेवर और आगरा-लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को मिलेगी कनेक्टिविटी
लखनऊ-हरदोई में 1,000 एकड़ में विकसित होने वाले ‘पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क’ के मास्टर डेवलपर चयन को मंजूरी