रायपुर,
राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। छत्तीसगढ मनुवा कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने 128 वर्ष पुराने संगठन की गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया और आगामी माह महासमुंद में होने वाले महासभा के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि श्री डेका को आमंत्रित किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा सहित मनोज वर्मा, द्रोण चंद्रकर, सरिता वर्मा, निरंजना चंद्राकर उपस्थित थे।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी
इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर