महासमुंद
सांसद रूपकुमारी चौधरी ने नई दिल्ली में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। सांसद ने नेशनल हाइवे 353 पर स्थित महासमुंद व बागबाहरा शहर में बाईपास सड़क बनाने के लिए सांसद से मांग की। लंबे समय से बाईपास निर्माण की मांग चल रही है। नेशनल हाईवे 353 महासमुंद और बागबाहरा शहर के बीच से होकर गुजरती है।
शहर के बीचों-बीच होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। केंद्रीय मंत्री ने सांसद की मांग पर गंभीरता जताई है। अधिकारियों को बाईपास निर्माण के लिए डीपीआर की प्रक्रिया प्रारंभ करने निर्देश दिए हैं।

More Stories
CG में मानसून हुआ एक्टिव, अगले 2 दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात
चायत की आमसभा में बवाल, उपसरपंच से मारपीट; सरपंच पुत्र समेत कई लोगों पर आरोप