नई दिल्ली
संगठित अपराध के एक मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत ने शुक्रवार को फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उन्हें मकोका मामले में 7 दिन की पुलिस हिरासत के बाद अदालत के सामने पेश किया गया था।
इससे पहले एक दिन की न्यायिक हिरासत समाप्त होने पर पुलिस ने नरेश बाल्यान को बीते शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष पेश किया गया था।
हालांकि बाल्यान को जबरन वसूली मामले में बीते बुधवार को ट्रायल कोर्ट ने जमानत दे दी थी। जमानत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने नरेश बाल्यान को मकोका के मामले में गिरफ्तार किया था।

More Stories
लखनऊ में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, 2 दिन में 24 नए मरीज; एक्टिव केस 63 हुए
सहारनपुर की मस्जिद के मलबे में मिला पुराना कुआं, पोकलेन से भी नहीं टूटा स्लैब; अब ASI करेगी जांच
योगी से मिले BJP के नए यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, 2027 चुनाव रणनीति पर मंथन